अश्लील हरकत में नपे तीन युवक
गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने अश्लील हरकत व गंदे शब्दों का प्रयोग करने के तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव मय हमराहियान द्वारा अभियुक्त विकास यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी गोपालपुर, थाना-बिरनो जनपद गाजीपुर, सोनू राजभर पुत्र विनोद राजभर निवासी डोड़सर थाना मरदह जनपद गाजीपुर व सत्यकीत शशिकांत यादव पुत्र नन्द यादव निवास डोड़सर थाना मरदह जनपद गाजीपुर को कामाख्या मंन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 8








