वांछित चार अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस टीम द्वारा चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


        उल्लेखनीय है कि थाने पर अभियुक्तों के विरुद्ध बलवा, अवैध शस्त्र प्रयोग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पलिवार से हरिजन बस्ती व गदाईपुर जाने वाले तिराहे से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विवेक सिंह उर्फ बग्गड़ पुत्र सुदामा सिंह निवासी मोकलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़, सुगम उर्फ हर्ष वर्मा पुत्र सिकन्दर वर्मा निवासी मोकलपुर टोला उसरताला थाना तरवां जनपद आजमगढ़, अमन सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह उर्फ धुरंधर सिंह निवासी तरवां (बड़कापुरा) थाना तरवां जनपद आजमगढ़ तथा जग्गू यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी शिवरामपुर (रामवन) थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर रहे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप, एक लोहे का कड़ा, एक अवैध देशी तमन्चा मय जिन्दा कारतूस, तीन अदद मोबाइल फोन, 1040 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल पल्सर संख्या-यूपी 50डीसी 4339 व अपाचे संख्या-यूपी 50 बी एक्स 5364 को बरामद कर लिया।

      गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव व उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 11


Leave a Reply