गैस कर्मचारी बन महिला से उड़ाए 22 हजार

 गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बिजरवां गांव में गत दिनों गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर आए दो शातिर बदमाशों ने एक महिला से 22 हजार रुपये उड़ा लिया। 


       घटना को लेकर अफवाहें उड़ने लगी कि महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने 40 हजार रुपये की लूट की है। घटना की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस ने एब घटना का खुलासा किया तो मामला लूट का नहीं बल्कि झांसा देकर पैसे उड़ाने (उचक्कागिरी) का है और धनराशि भी बाइस हजार रुपए है।

     बताया गया कि बिजरवां गांव में दो अज्ञात बदमाश गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर आशा देवी पत्नी राधे के घर पहुंचे। बदमाशों ने महिला को अपने झांसे और बहकावे में लेकर महिला से 22 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। शुरू में इस घटना को, घर में बंधक बनाकर 40 हजार रुपये की लूट की बात कही गई। सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता की बेटी के आने से घटना की वास्तविकता जानकारी मिली।

 ।      पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए और अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। इसी बीच पीड़ित महिला की पुत्री जब घर लौटी, तो उसने घर के बक्से की जांच की। बक्से की तलाशी लेने पर उसमें 18 हजार रुपये मौजूद मिले।

         सादात थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया कि महिला को बंधक नहीं बनाया गया था बल्कि दोनों युवकों ने बहला-फुसलाकर महिला से पैसे ऐंठे थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दोनों शातिर ठगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Views: 7


Leave a Reply