इंटरनेशनल ताइक्वांडो में भाई बहन ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान

जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित 9वी हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत का मान बढ़ाने वाले गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्धीकपुर के छात्र भाई-बहन को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


    उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक थाईलैंड में हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन  हुआ था। जिसमें भारत की ओर से ताईकान्डो खिलाड़ी भाई-बहन शिवानी पांडेय और अश्वनी पांडेय का चयन हुआ था। दोनों खिलाड़ियों ने टी वन रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर भारत का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढाया। 

       दोनों भाई बहन शिवानी पांडेय और अश्वनी पांडेय जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी संतोष पांडेय की संतान हैं। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे शिवानी पांडेय एमए समाजशास्त्र की छात्रा हैं, जबकि अश्वनी पांडेय बीकाम ऑनर्स के छात्र हैं। इन्होंने गुलाबी देवी पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

          गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में  शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय को सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव ने माला पहनाकर व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Views: 5


Leave a Reply