हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। मेरा युवा भारत एवं राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शम्भू शरण प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। 


      तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। प्रतिभागियों द्वारा “आन, बान और शान है तिरंगा, हर भारतीय की पहचान है तिरंगा” तथा “आजादी का पर्व मनाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे” जैसे नारों का उद्घोष कर नागरिकों में चेतना का संचार किया। यह तिरंगा यात्रा राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज से प्रारंभ होकर राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, महुआबाग एवं ददरीघाट बाईपास होते हुए पुनः राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं मेरा युवा भारत के सैकड़ो स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

           इसी प्रकार समता पी.जी. कॉलेज सादात में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

Views: 13


Leave a Reply