पन्द्रह विद्युत पोल का तार काट ले गये चोर
गाज़ीपुर। हौसला बुलन्द चोरों ने दुल्लहपुर विद्युत उप केंद्र से सम्बद्ध बद्धुपुर फीडर से छपरी गांव को गए कृषि कार्य हेतु लगे लाइन का 11000 एचटी लाइन के 15 खंम्भे का तीन फेस का विद्युत तार रात में काट लिया है।
बुधवार की सुबह इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वे अचम्भित रह गये। यह विद्युत तार सिंहासन राय के पंपिंग सेट से लेकर पूर्व प्रधान रमाशंकर राय के पम्पिंग सेट के समीप के खम्भे का रहा। गांव का किसान मनीष कुमार राय व विपुल राय सहित किसानों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत लाइन को पूर्ण कराने की मांग की है ताकि खेती में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
Views: 12








