विमान हादसा ! सूर्यकिरण – दो विमान भीड़े, एक पायलट की मौत, दो सुरक्षित

बेंगलुरु, 19 फरवरी 2019। येलाहांका वायुसेना स्टेशन के पास भारतीय वायुसेना के हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमान आज रिहर्सल के दौरान हवा में ही आपस में भीड़ गये। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गयी,जबकि दो अन्य सुरक्षित बाहर निकल गये।
पुलिस की जानकारी के अनुसार एशिया के प्रमुख पांच दिवसीय एअर शो – “एअरोइंडिया” कल से आरम्भ होनेवाला है और इससे एक दिन पूर्व ही आज यह हादसा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने बताया, “विमान में तीन पायलट सवार थे, एक की मौत हो गई, दो सुरक्षित लेकिन घायल हैं।” दुर्घटना में एक आम नागरिक भी घायल हो गया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply