शहादत ! कैंडिल जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

गाजीपुर,19 फरवरी 2019। पुलवामा में आतंकियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर गत दिनों किए गए आत्मघाती हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान में कल रात हंसराजपुर बाजार में बाजारवासियों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च के उपरांत लोगों ने शहीद सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि पेश की। शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
प्रदर्शन व कैंडिल मार्च में प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता, राजेश जायसवाल, राम प्रकाश सिंह,प्रकाश गुप्ता, रामजी गुप्ता, शेषावतार सिंह,वकील अंसारी, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद जोशी, सराजुद्दीन अंसारी, चन्द्र शेखर यादव, विरेन्द्र कुमार, भोला सिंह, पप्पू गुप्ता, संतोष गुप्ता,अभिषेक, नौशाद अंसारी, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल राय, नंदलाल गौतम,विजय बहादुर सिंह, विश्वजीत सिंह, विक्रम सिंह, विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
देखें सम्बन्धित विडियो


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply