पंचाग व राशिफल – 19 फरवरी 2019 पंचांग
पंचाग
तिथि माघी पूर्णिमा 21.23 तक
नक्षत्र आश्लेषा नक्षत्र 11.02 तक
करण विष्टि (भद्रा)करण 11.17 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार
योग शोभन योग 11.47 तक
सूर्योदय 07.00
सूर्यास्त 18.10
चन्द्रमा सिंह राशि में 11.02 बजे
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2075 माघी पूर्णिमा
शक सम्वत 1940
मास माघ 13 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12:12 से 12:57
राशिफल
मेष
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते है। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर दोनों तरफ आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।
वृषभ
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
मिथुन
आप जो सोचते है, वह करते नहीं हैं। अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है।
कर्क
अपनी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते है, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।
सिंह
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।
कन्या
अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जायगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, लाभ होगा।
तुला
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
वृश्चिक
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।
धनु
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनेतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
मकर
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज होना चाहिए। आप की निर्णयशक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे है। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुंभ
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
Views: 5









