जम्मू कश्मीर ! पांच आतंकी ढेर

श्रीनगर, 10 फरवरी 2019। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के किलगाम गांव में आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के चार जवान भी घायल हुए हैं।
बताया गया कि क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने किसी प्रकार की बाधा या प्रदर्शन को रोकने के लिए कुलगाम के सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर घेराबंदी आरम्भ कर दी। राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने खुफिया सूचना मिलने के बाद कुलगाम के किलगाम गांव में सर्च आपरेशन शुरू किया तो घात लगाये आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया।मृत आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply