कुंभ 2019 ! वसंत पंचमी के शाही स्नान पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश),10 फरवरी 2019।वसंत पंचमी के पावन पर्व पर आज सुबह श्री पंचायती अखाड़ा, महानिर्वाणी और श्री पंचायती अटल अखाड़ा, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा सहित संतों व करोड़ों श्रद्धालुओं ने सूर्योदय से घंटों पूर्व ही लाखों श्रद्धालुओं ने बसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगाई। लाखों श्रद्धालु कल शनिवार को ही प्रयागराज आ गये और रात तक लगभग 80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा चुके थे। श्रद्धालुओं के‘हर हर गंगे’ और ‘जय गंगा मैया’ के उद्घोष से आज पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने कहा, “करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने सूर्योदय से पूर्व ही स्नान कर लिया।


गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में शाही स्नान कुंभ मेला के आकर्षण का केंद्र है।
बताते चलें कि इससे पहले दो शाही स्नान 15 जनवरी को मकर संक्रांति और चार फरवरी को मौनी अमावस्या पर थे। तीसरा शाही स्नान बसंत पंचमी पर है जो वसंत ऋतु आने का अग्रदूत और देवी सरस्वती को समर्पित है। भारी सुरक्षा और व्यवस्था के चलते लोगों ने जमकर कुम्भ का लुत्फ उठाया।दोपहर बाद वापस लौटने वालों की काफी भीड़ सड़कों पर मौजूद रही।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply