लेह में पीएम मोदी ! किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
नई दिल्ली, 03फरवरी 2019। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौर पर लेह पहुंचकर लद्दाख यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने लेह में विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा कि पिछली बार मैंने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया था, उनका आज लोकार्पण किया और आज जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है, आपके आशीर्वाद से उसका लोकार्पण करने भी मैं आऊंगा।
उपस्थित लोगों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए पीएम ने कहा- आप जिन मुश्किल परिस्थितियों में रहते हैं, हर कठिनाई को चुनौती देते हैं, वो मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होती है कि आपके लिए और डटकर काम करना है। जो स्नेह आप मुझे देते हैं, वो ब्याज समेत विकास करके लौटाना है। पीएम ने कहा- केंद्र सरकार देशभर में विकास की पंचधारा, यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, सुनिश्चित करने में जुटी हुई है. लेह-लद्दाख और कारगिल में भी इन सभी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है।उन्होंने कहाकि यहां टूरिज्म के विकास के लिए एक और कदम सरकार ने उठाया है। आज यहां 5 नए ट्रेकिंग रूट को खोलने का निर्णय लिया है। इससे यहां आने वाले पयर्टक पूरा समय लेकर अपनी यात्रा का आनंद ले पाएंगे।बजट पर चर्चा करते हुए कहाकि बजट में एसटी वेलफेयर के लिए लगभग 30% की बढ़ोतरी तो दलितों के विकास के लिए लगभग 35% अधिक बजट का आवंटन किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेह-लद्दाख के अनेक किसान परिवारों को भी होने वाला है। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है, उनके बैंक खाते में सीधे 6 हजार रुपए हर वर्ष केंद्र सरकार ट्रांसफर करेगी। पीएम ने बताया कि एक बार बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन पूरी हो जाने के बाद दिल्ली से लेह की दूरी कम हो जाएगी। इसका फायदा पर्यटन क्षेत्र को भी मिलेगा।
Views: 7









