मुठभेड़ ! वाछिंत अपराधी ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, तमंचा व बाइक संग गिरफ्तार
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),03 फरवरी 2019। सदर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के तलवल मोड के समीप से टाइगर गैंग के वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप दूबे ने आज यह जानकारी दी। बताया गया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र भूषण मौर्य अपनी पुलिस टीम संग चक्रमण कर रहे थे,उसी दौरान नन्दगंज की ओर से एक बाइक पर दो लोग सामने से आते दिखाई दिये। पुलिस टीम देखकर वे बाइक घुमाकर वापस भागे तो पुलिस ने पीछा किया। इसपर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए तलवल मोड़ के पास से एक अपराधी को मय तमंचा व लूट की बाइक संग धर दबोचा जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा अपराधी भाग निकला। गिरफ्तार अपराधी की पहचान अमित कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी घटारो थाना भुड़कुड़ा के रुप में हुई। गिरफ्तार अमित कुमार के पर आजमगढ़ समेत गाजीपुर के विभिन्न थानों में 8 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
Views: 4







