लोकसभा ! सवर्ण आरक्षण बिल पास
नई दिल्ली, 09 जनवरी 2018 । लोकसभा में कल मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। सामाजिक और आर्थिक रूप से गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण सम्बन्धित बिल केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत द्वारा कल मंगलवार लोकसभा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए संवैधानिक संशोधन विधेयक 2018 (कांस्टीट्यूशन एमेंडमेंट बिल टू प्रोवाइड रिजर्वेशन टू इकोनॉमिक वीकर सेक्शन -2018) पेश किया गया था।करीब पांच घंटे तक चली लंबी बहस और वोटिंग के बाद यह बिल पास हो गया इस बिल के समर्थन में सदन में 323 सांसदों ने वोटिंग की जबकि 3 सांसदों ने विपक्ष में वोटिंग की। मतदान के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी सदन में मौजूद रहे। बिल के पास होते ही पूरा सदन भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व सोमवार को केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया था।
आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इससे अनारक्षित श्रेणी के उन गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा जिनकी जोतभूमि 5 एकड़ से कम हो या उनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम हो।
Views: 9








