संदिग्ध ! खेत में शव मिलने से फैली सनसनी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),08 जनवरी 2019। जिले के कासिमाबाद क्षेत्र के सुरवत गांव के श्रवण बिंद 32 वर्ष का शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कासिमाबाद के अनुसार सुरवत निवासी श्रवण बिंद कल रात घर से बाहर गया था और रात में वापस न आने पर परिजनों ने उनकी खोज भी की परन्तु असफल रहे।
आज दोपहर श्रवण का शव गांव से दूर एक खेत में मिला था जिसके बाद यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जूटी हुई है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply