चोरी की बाइकों संग तीन धराये

ग़ाज़ीपुर(उत्तर प्रदेश), 09 जनवरी 2019। मुखबिर की सूचना पर मरदह पुलिस ने महाहर धाम चौराहे से वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर हुए तीन वाहनचोरों को मय असलहा व चोरी की बाइकों संग धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइकें व एक 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल, रवि भूषण और हरीओम कश्यप हैं जिनके उपर जिले समेत अन्य जनपदों में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए जेल भेंज दिया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply