कैबिनेट की मंजूरी ! गगनयान प्रोजेक्ट में 7 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 3 भारतीय

नई दिल्ली, 28 दिसंबर 2018। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि कैबिनेट ने तीन सदस्यीय दल को सात दिन के लिये अंतरिक्ष में भेजने की गगनयान परियोजना को मंजूरी दे दी है। गगनयान स्वदेशी मानवयुक्त स्पेसफ्लाइट होगा जिसमें वर्ष 2022 तक तीन भारतीयों को कम से कम 7 दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजे जाने की योजना है। मानव को अंतरिक्ष में भेजने वाला भारत चौथा देश होगा। इससे भारत की अंतरिक्ष क्षमता में बढ़ोतरी होगी। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से कहा था कि साल 2022 तक “गगनयान” के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष में जायेंगे।
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मदद के लिये भारत ने पहले ही रूस और फ्रांस के साथ समझौते किये हैं।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply