कांग्रेस ! केक काटकर मनाया गया 134वां  स्थापना दिवस

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर 2018। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण कर और केक काटकर जश्न मनाया गया। राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं के साथ आज पार्टी मुख्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा। इसके उपरांत पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया।
अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर हम उन करोड़ों कार्यकर्ताओं, पुरुषों एवं महिलाओं की निःस्वार्थ सेवा और योगदान का जश्न मनाते हैं एवं उन्हें स्वीकार करते हैं जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के निर्माण एवं इसके बने रहने में मदद की। हम नेपथ्य के इन नायकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करते हैं। मैं इन सभी को सलाम करता हूं।’कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।” उन्होंने कहा, ‘इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।’


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply