मुठभेड़ ! आतंकी ढेर
श्रीनगर, 28 दिसंबर 2018। जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपुरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आज एक आतंकी को मार गिराया।
बताया गया कि अवंतिपुरा के बांदेरपुरा-रिंजीपुरा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी आरम्भ कर दिया। इस पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के कोइल इलाके के इश्फाक यूसुफ वानी के रूप में हुई। मुठभेड़ अभी भी जारी है ।
Views: 7
Advertisements









