ग्रहण! नववर्ष में होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण के पांच रोमांचक नजारे

उज्जैन (मध्यप्रदेश),27 दिसंबर 2018। नया साल 2019 तीन सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण समेत पांच रोमांचक खगोलीय घटनाओं का गवाह बनेगा। देश में इनमें से केवल दो ग्रहण ही दर्शनीय होंगे। यहां की (उज्जैन)प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने आज बताया कि आगामी वर्ष में ग्रहणों की अद्भुत खगोलीय घटनाओं का सिलसिला छह जनवरी को आंशिक सूर्यग्रहण से शुरू होगा परन्तु यह ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देगा। गुप्त ने भारतीय सन्दर्भ में की गयी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में 21 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा परन्तु सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने का यह अद्भुत नजारा भी भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि उस समय भारत में दिन के कारण धूप रहेगी। वेधशाला के अधीक्षक के अनुसार इसी प्रकार आगामी वर्ष में दो और तीन जुलाई की दरम्यानी रात में पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा परन्तु देश में रात रहने के कारण उसे नहीं देखा जा सकेगा।
दर्शनीय ग्रहणों की कड़ी के क्रम में अगले वर्ष 16 और 17 जुलाई की दरम्यानी रात लगने वाले आंशिक चंद्रगहण को भारतीय देख सकेंगे। इसी प्रकार 26 दिसंबर 2019 को सूर्यग्रहण का नजारा भारत में दिखायी देगा। इस खगोलीय घटना को देश के दक्षिणी हिस्सों में अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से निहारा जा सकेगा जिनमें कन्नूर, कोझीकोड, मदुरै और त्रिशूर क्षेत्र शामिल हैं।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply