हादसा ! जवानों से भरी बस खाई में गिरी, एक जवान की हुई मौत
जम्मू, 24 दिसम्बर 2018। कश्मीर में आईटीबीपी के जवानों को श्रीनगर से जम्मू जा रही बस के जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में पलटने से एक जवान की मौत हो गई और 34 अन्य जवान घायल हो गए। हादसा आज सबेरे करीब 8.45 बजे रामबन जिले के खूनी नाला के पास हुआ।
बताया गया कि श्रीनगर से जम्मू जा रही बस से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलकर खाई में जाकर नीचे पेड़ से टकराकर रुक गई, वरना यह और नीचे जा सकती थी। हादसे की सूचना होते ही पुलिस और सेना के जवान स्थानीय लोगों के साथ बचाव एवं राहत कार्य में जूट गये।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई है, जबकि 34 अन्य को बस के मलबे से निकाल लिया गया। सभी.घायलों को रामबन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी चिकित्सा जारी है।
Views: 6









