कोहरा बना काल! फ्लाइओवर पर टकराई 50 गाड़ियां, सात लोग काल के गाल में समाये

नई दिल्ली,24 दिसम्बर 2018। हरियाणा के रोहतक-रेवाड़ी हाइवे पर आज सबेरे घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गयी तो दर्जनों लोग घायल हो गये फ्लाईओवर पर एक के बाद एक कर पचासों वाहन आपस में टकराने से यह दुर्घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की वजह से हाइवे पर करीब दो किलोमीटर तक लम्बा जाम लगा रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया और पूरे मामले की जांच कर रही है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply