कुम्भ ! मोदी के आने से एक दिन पूर्व कई देशों के राजदूत प्रयागराज आएंगे

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश),09 दिसंबर 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज आकर कुंभ की पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 15 दिसंबर को कई देशों के राजदूत प्रयागराज आएंगे।
ज्ञातव्य है कि यूनेस्को ने कुंभ मेले को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है जिससे दुनियाभर के देशों की रुचि विश्व के इस सबसे बड़े मेले को लेकर बढ़ी है। प्रयागराज आने वाले राजदूतों को यहां मेले की तैयारियों, सुरक्षा और अन्य पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जिले में एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। राम मंदिर कैसे बनेगा, इस सवाल पर मौर्य ने कहा, “अभी तो मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष है। हम सभी चाहते हैं कि इस पर जल्द सुनवाई हो और फैसला आए। अगर वह रास्ता नहीं तो सुलह का रास्ता है। दोनों रास्ते नहीं खुलते तो कानून बनाकर मंदिर बनाने का रास्ता है। विकल्प सभी खुले हैं।”


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply