गाजीपुर समागम ! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनेगा राम मंदिर

लखनऊ(उत्तर प्रदेश), 09 दिसंबर 2018।शहर के सिटी मांटेसरी स्कूल ऑडिटोरियम में आज आयोजित गाजीपुर समागम में रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनेगा। उन्होंने कहा बीजेपी ने इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल कर रखा है। आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश ‘भैयाजी जोशी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के अपने वादे को पूरा न करने पर आज भाजपा पर हमला करते हुए केंद्र सरकार से राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग की।
पत्रकारवार्ता में सिन्हा ने कहा, बीजेपी राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानेगी। मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बनेगा या फिर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पिछले चुनाव में ही राम मंदिर का मुद्दा शामिल किया था और यह आज भी कायम है। हाल में ही सम्पन्न चुनावों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में हाल ही में चुनाव हुए हैं उनमें बीजेपी के पक्ष में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद जताई।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply