सोच ! भूटान में जल विद्युत परियोजना हो सकती है आरम्भ

नयी दिल्ली,06 दिसंबर 2018। इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स और रॉयल इन्स्टीट्यूट फोर गवर्नेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज, भूटान द्वारा आयोजित समारोह में भारत-भूटान संबंध: आगे का सफर’ विषय पर अपने संबोधन में विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि भारत, भूटान के साथ सहयोगी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत-भूटान के बीच ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ करने के लिए भारत इस महीने भूटान में एक बड़ी जल विद्युत परियोजना को शुरू कर सकता है।
गोखले ने कांफ्रेंस के समापन पर कहा, ‘भारत-भूटान संबंधों के लिए आगे का रास्ता बहुत संभावनाओं और अवसरों से भरा हुआ है।’ उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोग से भारत-भूटान को फायदा हुआ है। गोखले ने कहा, ‘इस साल हमें 720 मेगावाट की महत्वपूर्ण मांगदेछू जल विद्युत परियोजना शुरू होने की उम्मीद है।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply