बुलंदशहर हिंसाअपडेट! घटना के तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार नहीं

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),06 दिसम्बर 2018। बुलंदशहर में भीड़ द्वारा हिंसा में पुलिस अफसर की हत्या करने और दंगा फैलाने के मामले के मुख्य आरोपी और बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश राज को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
उल्लेखनीय है कि इस घटना में मुख्य आरोपी बनाया गया है।पुलिस उप निरीक्षक सुरेश चन्द द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे में 27 लोगों को नामजद किया गया है जिसमें योगेश राज का नाम पहला है। बताया गया है कि एक दिन पूर्व ही योगेश राज ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि हिंसा से उसे कोई लेना देना नहीं है। उस वक्त वह थाने में ही मौजूद था। बजरंग दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहसंयोजक प्रवीण भाटी ने भी कहा था कि योगेश राज का हिंसा की इस घटना से कोई लेना देना नहीं है भाटी ने कहा कि वह सही समय आने पर पुलिस को जांच में मदद करेगा।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply