अवैध असलहे संग एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),06 दिसम्बर 2018। नंदगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के अतरसुआ तिराहे के पास से आज एक बदमाश को मय असलहा और बाइक संग गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि
नंदगंज पुलिस टीम को बजरिये मुखबीर सूचना मिली कि पहलवानपुर की ओर से दो बदमाश बाइक से नंदगंज की ओर आ रहे है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक पर बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक भागने की कोशिश की । पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को मय बाइक और कट्टे संग गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस गिरफ्त में आये बाइक चालक बदमाश की शिनाख्त सुनील बिंद पुत्र राम आशीष बिंद निवासी सौरी थाना शादियाबाद के रुप में हुई। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के.के.मिश्रा, उपनिरक्षक सुरेश कुमार मिश्र,आरक्षी कासिम,सुबरन यादव और अरुण कुमार राय रहे ।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply