अन्तर्महाविद्यालयीय ! क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),09 सितम्बर 2018।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अंतर्महाविद्यालयीय दस किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को पीजी कालेज मलिकपुरा में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आयी पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 21 महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डा. बालगोविंद सिंह प्राचार्य पीजी कालेज मलिकपूरा गाजीपुर ने झंडी दिखाकर किया। इस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में राकेश कुमार वर्मा- मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर ने प्रथम, हरेंद्र चौहान-आशा महाविद्यालय धिरजीजोत सिखड़ी गाजीपुर ने द्वितीय तथा कुलदीप सिंह – हंडिया पीजी कॉलेज इलाहाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत महिला वर्ग की प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी- राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर ने प्रथम, सरिता प्रजापति – वाराणसी महाविद्यालय जलालपुर जौनपुर ने द्वितीय और जूही उर्फ शारदा रानी चंचल – राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में टीम चैंपियन पुरुष वर्ग में समता पीजी कॉलेज सादात गाजीपुर की टीम को प्रथम, हंडिया पीजी कॉलेज इलाहाबाद की टीम द्वितीय तथा महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा गाजीपुर की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

महिला वर्ग में टीम चैंपियन में राजकीय महाविद्यालय सैदपुर गाजीपुर की टीम प्रथम, संत बुलादास पीजी कॉलेज दुल्लहपुर गाजीपुर की टीम द्वितीय तथा समता पीजी कॉलेज सादात गाजीपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता सम्पन्न होने के उपरांत पीजी कालेज मलिकपूरा परिसर में प्राचार्य डा. बालगोबिन्द सिंह द्वारा विजयी प्रतिभागियों व टीमों को शिल्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. कैलाश तिवारी, डा.दिनेश कुमार सिंह, डा. सत्येन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिंह, दीपक सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के आगन्तुकों के साथ महाविद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे। समारोह के सफल समापन पर डा. चन्द्रभान सिंह ने आभार व्यक्त किया।
Views: 4







