श्रद्धांजलि ! नहीं रहे गांडीव के सम्पादक
वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 08 सितम्बर 2018। शहर से प्रकाशित प्रसिद्ध सांध्य हिन्दी दैनिक समाचार पत्र “गांडीव” के सम्पादक श्री राजीव अरोड़ा का आज संध्या करीब 4 बजे उनके निलकोटज, मलदहिया स्थित आवास पर 65 वर्ष की अवस्था मे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी । उन्होंने काशी की पत्रकारिता को नई दिशा दिया।वे अपने पीछे विधवा पत्नी सहित तीन विवाहित पुत्रियों का शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं।
मीडिया कवर परिवार ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
Views: 4
Advertisements









