लबेरोड युवक का शव मिलने से सनसनी
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),08 सितम्बर 2018। अंधऊ हवाई अड्डे के समीप कल रात अचानक एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर निवासी शुभम सिंह 24 वर्ष पुत्र रमाकांत सिंह के रुप में हुई। पता चला कि शुभम सिंह अपने ननिहाल शहर के फुल्लनपुर आया था और रात में वहां से खाना खाकर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। घटना कब, क्यों और कैसे घटी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। संदिग्ध अवस्था में रात में सड़क पर शव देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर कोतवाल राजीव सिंह के अनुसार शुभम के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। अचानक घटी इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Views: 6









