शराब तस्करी! अवैध शराब संग दो अन्तर्प्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),08 सितम्बर 2018। शराब तस्करी को रोकने व तस्करों की धर पकड़ में लगी गहमर थाना पुलिस ने कल देर रात बिहार ले जायी जा रही लाखों रूपये की अवैध शराब संग दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल रही।
उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला ने आज शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की निर्मित शराब को पिकअप में लादकर बिहार ले जाया जा रहा था, जिसे थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा व उनकी टीम द्वारा कर्मनाशा नदी के समीप से जांच के दौरान बरामद किया गया। बरामद 1440 शीशी व 30 पेटी व्हिस्की है।पुलिस ने बरामद शराब संग दो तस्करों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्रीभगवान चौहान पुत्र जगदीश चौहान ग्राम चिलकडा थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार व सुनील चौहान पुत्र गामा चौहान ग्राम चिलकडा थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार के रुप में हुई है। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए गिरफ्तार तस्करों को जेल भेंज दिया।
Views: 3









