मुहर्रम पर रखे कड़ी चौकसी 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),09 सितम्बर 2018। प्रदेश सरकार ने मुहर्रम पर कड़ी चौकसी बरतते हुए उपद्रवी तथा असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार ने प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों एवं जिला पुलिस प्रमुखों को मुहर्रम के अवसर पर प्रदेश में कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिये हैं। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा अराजक तत्वों एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के मद्देनजर हर हाल में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखा जाए। उपद्रवी तथा असमाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर कड़ी निगरानी करते हुये सख्त निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस पिकेटिंग एवं गश्त के माध्यम से निरन्तर निगरानी रखने के निर्देश दिये। निर्देशों में यह भी कहा गया कि जनपदीय अधिकारी अपने अभिसूचना तंत्र को मजबूत करें।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply