21वें राष्ट्रमंडल ️खेल! मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक ले किया देश का नाथ रोशन

नई दिल्ली , 5 अप्रैल 2018 । 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार को देश की महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने यह तमगा महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा कर राष्ट्रमंडल खेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा दिया।स्पर्धा का रजत पदक मॉरिशस की मैरी हैनित्रा के नाम रहा।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply