विद्युत पोल से दबकर लाइनमैन की मौत

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश), 4 अप्रैल 2018। विद्युत लाइन ठीक करते समय हुए हादसे में एक लाइन मैन की मौत हो गई।घटना गहमर थाना क्षेत्र के गहमरी पार्क के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार ताड़ी घाट बारा रोड के निर्माण में विद्युत पोलों के शिफ्टिंग का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। आज हाईटेंशन के खम्भों को शिफ्ट करते समय अचानक पोल टूट कर गिरने से उसके नीचे दबकर एक प्राइवेट विद्युत कर्मी शंभू राम 35 वर्ष की मौत हो गई। गहमर के पूर्वी दलित बस्ती निवासी शंभू राम की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टीबी रोड पर चक्का जाम कर दिया।

Views: 5


Advertisements

Leave a Reply