समाधान दिवस ! गाजीपुर में 28आवेदन पत्रों का निस्तारण

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 03 अप्रैल, 2018। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण
समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी के.बालाजी की अध्यक्षता में
सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस पर जमानिया विधायक सुनीता सिंह उपस्थित रही।वहां जिसमें 63 आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिसमें किसी का भी निस्तारण नही हो सका।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सातों तहसीलो की सूचनानुसार 646 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 28 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 144 आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिसमें 11 का निस्तारण किया गया। जमानियाॅ तहसील में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में 34 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया, जखनियाॅ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 133 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 135 आवेदन पत्रों में 04 का मौके पर निस्तारण किया गया, कासिमाबाद तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 आवेदन पत्रो में 04 का निस्तारण किया गया, मुहम्मदाबाद तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 88 आवेदन पत्रों में 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, एसओसी एसके शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं जनपदीय अधिकारीगण व पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित थानाध्यक्षगण उपस्थित रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply