कामयाबी ! विश्व में तीसरा स्थान लाकर शाश्वत ने किया जिले का नाम रोशन

गाजीपुर । शहर के गौतम वुद्ध नगर निवासी शाश्वत श्रीवास्तव ने इंटरनेशनल मास्टर्स मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2017 में विश्व मे तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले, प्रदेश व देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है उल्लेखनीय है कि जनता जनार्दन इंटर गांधीनगर गाजीपुर में गणित के प्रवक्ता पद पर कार्यरत डा.सुधीर कुमार श्रीवास्तव व गृहणी माता रत्ना श्रीवास्तव के बड़े पुत्र शाश्वत नगर के सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में कक्षा 7 के छात्र हैं। शाश्वत के इस सफलता पर परिवार में खुशी व्याप्त है और लोग उनकी कामयाबी पर बधाइया दे रहे हैं। शाश्वत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरुजनों को दिया है।


    Views: 6

    Advertisements

    Leave a Reply