जालान्स मेगा स्टोर में चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने जालान्स मेगा स्टोर में चोरी करने का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि 20 सितम्बर को समय करीब 19.54 बजे अभियुक्त जालान्स मेगा स्टोर में कस्टमर के रूप में आकर स्टोर के अन्दर छिप गया। शाम के समय जालान्स मेगा स्टोर के बन्द होने पर अभियुक्त स्टोर से बाहर न निकला और न ही आवाज दी। पुनः दिनांक 21.9.2026 को सुबह 9.34 बजे मॉल व स्टोर के खुलने पर स्टोर के कैश काउन्टर का ताला टूटा हुआ पाया गया, तत्पश्चात छानबीन पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त राम यादव ने कैश काउन्टर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया किन्तु चोरी नहीं कर सका।
इसके सम्बन्ध में कोतवाली को प्राप्त सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त राम यादव पुत्र रामध्यान यादव निवासी दुर्गेशी तवकलपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 31








