विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी
मतदान 23 अक्टूबर, 2026 को पूर्वान्ह आठ बजे से संध्या चार बजे तक
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वार्चित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल दिनांक 06 दिसम्बर, 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्तियों पर चुनाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ने सूचित किया है कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार), मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को पूर्वान्ह आठ बजे से संध्या चार बजे तक, मतगणना 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार) या वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 तक है। उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026 के संदर्भ में वाराणसी स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट समस्त जनपदों में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 26 दिसम्बर, 2016 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार लागू हैं।
Views: 0









