मुठभेड़ में दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरा/ हिस्ट्रीशीटर अपराधी अपने साथी के साथ घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से नब्बे हजार रुपए से उपर की नगदी, सोने की चेन मय लाकेट, मोबाईल फोन, एक मोटरसाईकिल तथा दो तमन्चा व कारतूस बरामद कर लिया।
बताया गया कि गत 29 जुलाई को मेराज कुरैशी पुत्र असलम कुरैशी निवासी ग्राम नवली थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर ने सूचना दिया था कि उसकी मीट की दुकान नवली में है, जहां मेरी दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति आये और बताये कि मुझे चार बकरा बेचना है। इस पर वह अपने भाई आजाद कुरैशी के साथ उन्ही के साथ बकरा लेने चल दिया। जब वे ग्राम बसुका व करहियां के बीच स्थित मंदिर के समीप पहुँचे तो दोनों व्यक्तियों द्वारा उसके सिर पर तमन्चे से वार कर मारपीट कर मेरा साठ हजार रूपया व सोने की एक चैन मय लाकेट छीन लिये। उस दौरान मोटरसाईकिल से गिरने से उसका दाहिना हाथ टूट गया। मेराज कुरैशी की इस सूचना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
इसी प्रकार नवीन पाण्डेय पुत्र रामाकान्त पाण्डेय निवासी ग्राम गदाईपुर थाना गहमर जनपद गाजीपुर ने पुलिस को सूचना दिया कि मेरी कामाख्या धाम मन्दिर पर मैरिज हॉल है। मेरे मोबाईल नम्बर 9889886826 पर अज्ञात बदमाश द्वारा फोन कर अपने को शंकर पाण्डेय कटरा गैंग सदस्य बताते हुए 20000 रुपया रंगदारी मांगा। जब मैने मना किया तो उसने कहा कि पैसा नहीं दोगे तो गोली मारकर हत्या कर दूगा इस सूचना पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और पुलिस छानबीन में जूट गयी।
अपराधियों की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम शनिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर नन्द कुमार तिवारी मय हमराह व चौकी प्रभारी कामाख्या धाम उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना रेवतीपुर बार्डर पर घेराबंदी की। अपने को घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस पर गोली चलायी गयी जिससे बचते हुए पुलिस ने जबावी फायरिंग की। इस कार्यवाही में बदमाश सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी के दाहिने पैर के घुटने व बाँयें पैर के घुटने के नीचे तथा बदमाश शमीम के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। दौराने पुलिस मुठभेड़ थाना मरदह का हिस्ट्रीशीटर /लुटेरा बदमाश सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी पुत्र विजयी पासी निवासी ग्राम नोनरा थाना मरदह जनपद गाजीपुर तथा अभियुक्त शमीम पुत्र इसराइल शाह निवासी ग्राम मलेठी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया और घायलावस्था में दोनों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी पर कुल पैंतीस तथा शमीम शाह पर पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं।
Views: 0








