उच्च शिक्षा के मेधावियों ने बढ़ाया क्षेत्र व जिले का मान

एम.एस-सी तथा बी.एड. में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर मेधावी बने स्वर्ण पदक विजेता तो शिक्षक को मिली पी.एच-डी 


गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलपति द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पदक और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

       वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के दीक्षांत समारोह में ओम जी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जखनियां के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह के पुत्र शाश्वत सूर्यवंशी  को एम.एस-सी (रसायन विज्ञान) में 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। 

       इसी क्रम में कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के शिक्षक एकरामुल्लाह अंसारी उर्फ अकरम को जहां पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया, वहीं इसी संस्थान की बीएड (सत्र 2024-26) की छात्रा ज्योति राजभर को विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। ज्योति ने कुल 1600 अंकों में से 1335 अंक (83.44 प्रतिशत) हासिल कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

      विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

        शिक्षा जगत में अपनी मेधा से उच्च स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को जनपदवासियों तथा उच्च शिक्षा विभाग से जूड़े लोगों सहित सभी शिक्षकों, परिजनों और शुभेच्छुओं ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Views: 4


Leave a Reply