हत्या के प्रयास के मुकदमें के तीन आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा बलवा एवं हत्या के प्रयास के मुकदमें के वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम बनकटा अम्बेडकर प्रतिमा के पास से सोमवार को की गयी। गिरफ्तार लोगों में विपुल पुत्र बबलू व सौरभ कुमार पुत्र डब्लू राम निवासी ग्राम राघोपुर थाना भुड़कुड़ा तथा एक बाल अपचारी रहा। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 7








