अपहृता बरामद, आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मुकदमें के वांछ्ति अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपह्ता को सकुशल बरामद कर लिया।
अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक मो. अतहर मय हमराह आरक्षी आलोक वर्मा व महिला आरक्षी मृणालिनी मिश्रा के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त रजनीश कुमार पुत्र तिलेश्वर राम निवासी ग्राम सिधउत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को सलामतपुर दुर्गा मंदिर के पास से हिरासत में लिया व अपहृतू को सकुशल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया तथा पीड़िता/ अपहृता को मेडिकल व बयान अंतर्गत धारा 180 बीएनएसएस का दर्ज करने हेतु महिला मुख्य आरक्षी सुदामा देवी के सुपुर्द किया गया।
Views: 9








