पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड मिलना अब होगा आसान
पत्रकारों की सुविधा के लिए शीघ्र होगा नया पोर्टल शुरू
गाजीपुर। पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड आसानी से प्राप्त हो, इसके लिए नया पोर्टल शुरू
हो रहा है।
सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन किया है और कतिपय कारणों से उनका कार्ड नहीं बन पाया है, वह beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। पोर्टल पर नाम प्रदर्शित होने पर किसी भी प्रकार के संसोधन के लिए संबधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर संसोधन भी करा सकते हैं। उन्होने कहा कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन नहीं किया है या आवेदन किया है और उनका कार्ड नहीं बना है, इसकेे समाधान हेतु शीघ्र ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जायेगा। पोर्टल शुरू होने के पश्चात पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन उपलब्ध करा सकेंगे। पोर्टल प्रारम्भ होने की सूचना शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।
Views: 0









