अलसुबह तड़तड़ाई गोलियां, खोखे बरामद 

पुराने हत्या के मामले से जुड़ी है घटन


गाजीपुर। हौसला बुलंद मोटरसाईकिल सवार दो हमलावरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजी कालोनी में अल सुबह प्रवीण उपाध्याय के निवास पर पहुंचकर गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की नियत से फायर कर सनसनी फैला दी। डायल 112 पर मिली सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना को गम्भीरता से लेकर मौके से साक्ष्य संकलन कर वि़धिवत जांच शुरू कर दी और मौके से खोखे बरामद कर लिया। पुलिस वादी प्रवीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

          बताया गया कि अलसुबह करीब पौने चार बजे मोटर साइकिल से अमित राय अपने साथी आयुष राय के साथ पीड़ित प्रवीण उपाध्याय के निवास पर और गेट खटखटाया। आवाज सुनकर जब प्रवीण मकान की दूसरी मंजिल पर आए तो हमलावरों ने गाली देते हुए हमलावरों ने उन पर फायरिंग की परन्तु प्रवीण के वहां से हट जाने से वह बच गये। हमलावरों ने पिता की हत्या के मुकदमें को वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी।        

          पुलिस का कहना है कि यह विवाद वर्ष 2016 में प्रवीण उपाध्याय के पिता बरमेश्वर उपाध्याय निवासी रेणमार, थाना भांवरकोल, गाज़ीपुर की हत्या से जुड़ा हुआ है। पिता की हत्या के बाद प्रवीण अपने पैतृक गांव रेणमाथ छोड़कर शहर की अष्टभुजी कॉलोनी में परिवार के साथ रहने लगे थे। 

      पुलिस सूत्रों के अनुसार, नामजद आरोपी अमित राय पर दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामलों दर्ज हैं और वह हिस्ट्री शीटर अपराधी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

     इसी क्रम में नामजद आरोपी पक्ष ने भी करीमुद्दीन पुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गोली बारी की घटना में नामजद आयुष राय के परिजनों का कहना है कि वह जोगा-मुसाहिब गांव निवासी अमितराय के साथ पड़ोसी गांव देवरिया कार्यक्रम में गया था। जब वह वहां से वापस लौट रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने आयुष को अगवा कर लिया। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है।

Views: 10


Leave a Reply