पंचांग व राशिफल – 19 जून 2026

पंचांग व राशिफल – 19 जून 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2083 

शक सम्वत           1947  

मास                     ज्येष्ठ

पक्ष                       शुक्ल पक्ष

तिथि                      पंचमी 

नक्षत्र                      अश्लेषा 

वार                         शुक्रवार  

योग                        हरषाना 

सूर्योदय                     05:05

सूर्यास्त                      18:50

चन्द्रमा                        कर्क 

राहुकाल              10:35 – 12:19

अभिजीत मुहूर्त       11:51 – 12:46

आज का राशिफल      ………………

मेष
आज प्रातः 10:07 बजे तक मन में किसी बात को लेकर चिंता, बेचैनी और मानसिक तनाव बना रह सकता है। कार्यों में एकाग्रता की कमी तथा छोटी-छोटी बातों पर अधिक सोच-विचार आपको परेशान कर सकता है। इसके बाद परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेंगी और मन को राहत मिलेगी। अधूरे कार्यों में प्रगति होगी तथा पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, प्रियजनों से निकटता और भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ
आज प्रातः 10:07 बजे तक आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने, आय के नए स्रोत मिलने अथवा किसी महत्वपूर्ण आर्थिक योजना में सफलता के संकेत हैं। इसके बाद स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। थकान, शारीरिक पीड़ा या मौसमी प्रभाव से असुविधा संभव है। यात्रा के दौरान अपेक्षित लाभ न मिलने या किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, अतः सावधानी रखें।

मिथुन
पिछले कुछ समय से चली आ रही निराशा और मानसिक बोझ आज समाप्त होने की संभावना है। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा किसी मांगलिक या सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।

कर्क
आज नई योजनाओं को प्रारंभ करने के लिए समय शुभ रहेगा। मन में व्याप्त निराशा दूर होगी और भविष्य को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा। स्वास्थ्य संबंधी कष्टों में कमी आएगी और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में आपसी सलाह-मशविरा लाभदायक सिद्ध होगा। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे।

सिंह
आज प्रातः समय तक लाभ की गति धीमी रह सकती है। आपकी सलाह अथवा सुझावों को अपेक्षित महत्व नहीं मिलने से मन में खिन्नता रह सकती है। इसके बाद समय तेजी से अनुकूल होने लगेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, व्यापार और नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में सिद्ध होंगे।

कन्या
आज दोपहर पूर्व तक धनागम के अच्छे योग हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह या सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए आर्थिक मामलों में गति आएगी। इसके बाद समय कुछ प्रतिकूल हो सकता है। व्यापार में अपेक्षित लाभ न मिलने, लेन-देन में सावधानी रखने तथा अनावश्यक जोखिम से बचने की आवश्यकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला
पिछले दिनों की कठिनाइयों में कमी आएगी और मानसिक संतुलन बेहतर होगा। आपकी बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी, जिससे जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में निकटता और विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ और मानसिक संतोष प्राप्त होगा। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

वृश्चिक
आज आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। सामंजस्य और तालमेल की भावना से कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद समाप्त हो सकता है। निराशा और मानसिक तनाव दूर होगा तथा आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

धनु
आज एक प्रहर तक कार्यों में कुछ व्यवधान और देरी की स्थिति बनी रह सकती है। मित्रों या सहयोगियों से मतभेद होने की संभावना है, अतः वाणी और व्यवहार में संयम रखें। इसके बाद समय अनुकूल हो जाएगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा तथा नई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं।

मकर
आज एक प्रहर  तक परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। कार्यों में सफलता, सहयोगियों का समर्थन तथा मानसिक संतोष प्राप्त होगा। इसके बाद समय कुछ निराशाजनक हो सकता है। किसी बात को लेकर वाद-विवाद या मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक विवादों से बचें और धैर्य से काम लें।

कुम्भ
आज का दिन कुल मिलाकर संतोषप्रद रहेगा। मित्रों और शुभचिंतकों के साथ विचार-विमर्श से नई योजनाओं को दिशा मिलेगी। मनोविनोद, मनोरंजन तथा प्रियजनों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख और आपसी समझ बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा तथा मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और कार्यों में अनुशासन का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। मानसिक शांति और आत्मसंतोष का अनुभव होगा। परोपकार, धर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ, नए अनुभव और मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

Views: 0


Leave a Reply