पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त घायलावस्था में चार साथियों सहित गिरफ्तार
गाजीपुर। जमानियाँ कोतवाली पुलिस टीम ने दौराने मुठभेड़ पांच शातिर वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस, एक नाजायज देशी तमन्चा .315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।
दिनांक 29 नवम्बर 2025 को अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियाँ प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय हमराह दौरान ए गश्त ग्राम डिग्री इलायचीपुर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद थे। उसी दरम्यान पांच व्यक्ति पैदल तेज गति से डिग्री इलायचीपुर की तरफ से जमानिया रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब उनका पीछा कर रोकने का प्रयास किया तो एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते समय उसने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायर किया जिसमें अभियुक्त अरबाज अली पुत्र वलीउल्ला निवासी ग्राम खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और पुलिस ने उसे धर दबोचा और उसके पास से एक पिस्टल .32 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद कर लिया। दूसरे अभियुक्त शमसेर अली पुत्र वलीउल्ला निवासी उपरोक्त के पास से एक नाजायज देशी तमन्चा .315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से मेराज पुत्र वलीउल्ला, सरफराज पुत्र वलीउल्ला और दिलसाद पुत्र सरफुद्दीन समस्त निवासीगण ग्राम खिजिरपुर अलीनगर थाना जमानियाँ गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
Views: 38









