अस्सी लाख की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना एएनटीएफ गाजीपुर एवं थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार से अवैध मादक पदार्थ हेरोईन की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 412 ग्राम नाजायज हेरोईन, एक मोटर साइकिल व चार एन्ड्राइड मोबाइल और जामा तलाशी में 2025 रुपए नकद बरामद किया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले चार सक्रिय तस्करों को रेलवे स्टेशन दिलदारनगर गेट के बाहर बायें पोस्ट आफिस के बगल सरकारी हैंडपम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मठिया मोड नई बाजार थाना बक्सर बिहार, विपिन पासवान पुत्र मनी पासवान निवासी दुल्लहपुर थाना सेमरी जनपद बक्सर बिहार, दिव्यांशू प्रसाद पुत्र अनिल कुमार निवासी कस्बा नई बाजार थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार तथा साहिल खान पुत्र शहनवाज खान निवासी चित्रकोनी थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गाजीपुर के शेरु खां पुत्र बाला खां नाम के एक व्यक्ति से सस्ते दाम मे हेरोइन खरीद कर बक्सर बिहार मे ले जा कर सस्ते दामों बेच देते हैं और जो फायदा होता है उसे आपास मे बांट लेते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से प्राप्त 412 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रूपये बताई गयी है।
बरामदगी के सम्बन्ध में थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह थाना एएनटीएफ मय टीम जनपद गाजीपुर तथा उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला थाना दिलदारनगर मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 28









