पंचांग व राशिफल – 30 नवम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 30 नवम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     मार्गशीर्ष

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                      दशमी 

नक्षत्र                       उत्तरभाद्रपद 

वार                        रविवार  

योग                          वज्र 

सूर्योदय                   06:24

सूर्यास्त                    17:04

चन्द्रमा                      मीन 

राहुकाल                15:59 – 17:17

अभिजीत मुहूर्त        11:45 – 12:27

आज का राशिफल  ….. ……………..

मेष

आज के दिन आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरे रहेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यस्तता बढ़ेगी। मेहनत से काम करें, आप सफलता के नजदीक हैं। वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज से सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृष

आज का दिन सफलता पाने का दिन है। मनपंसद कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। परिवार संग यात्रा के योग हैं। परिवहन जीवन खुशहाल होगा। अचानक आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

मिथुन

आज कठिनाईयों का सामना करना होगा । मन में तनाव और उदासीनता रहेगी। अपने आसपास के लोगों से सफलता है और कार्य को पूर्ण करने में मन लगायें। परिवार तथा वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

 कर्क 

आज का का दिन मिश्रित फलकारी रहेगा। आज मेहनत से  किए गए कार्य में सफलता मिल सकती है। कुछ कार्य पूर्ण न होने से चिंताएं बढ़ेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाएं। दूसरों पर भरोसा सोच समझकर करें। कार्य में जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। 

 सिंह

आज का दिन गत दिनों के अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं।आज मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभकारी रहेगा। समाजीकरण में महतारी निभाने का अवसर मिलेगा।

कन्या 

आज के दिन सफलता और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अधूरे कार्य शीघ्र पूरे होंगे। सुख-साधनों में वृद्धि के योग हैं। आज व्यक्ति विशेष के अनुभवों से काम में सहायता मिलेगी । मन में जोश और उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा।

तुला 

आज का दिन मिलाजुला फलकारी रहेगा। दिन के शुरुआती समय परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। कार्य में अवरोध से मन में उदास रहेगी। बाद का समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

 संतान की सफलता से मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। घर परिवार का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

वृश्चिक 

आज परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। कार्य पर विशेष ध्यान रखें अन्यथा नुकसान की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण और संयम आवश्यक है। आज जोखिम लेने से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन खर्च होगा। परिवार में तालमेल बनाए रखें।

धनु 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। आपके अधूरे काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।  नौकरी में बेहतर अवसर के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। जन सम्पर्क से लाभ मिलेगा।

मकर 

आज का दिन अच्छा व्यतीत  होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। सोचे गये कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।  संतान के  स्वास्थ्य के प्रति  चिंता रहेगी।

कुंभ 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज जोखिम के कार्यों से बचना हितकर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक जीवन में किसी मामले में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आवेश में आकर काम करने से बचना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मीन 

आज के दिन मिलाजुला फलकारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में  बेहतर परिमाण देखने को मिलेगा। निवेश के लिए अच्छी तरह सोच-विचार के बाद काम करें। चल रहे पारिवारिक विवाद में कमी होगी। धन प्राप्ति के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।

Views: 143

Advertisements

Leave a Reply