पंचांग व राशिफल – 21 अगस्त 2025

पंचांग व राशिफल – 21 अगस्त 2025


पंचांग

विक्रमी संवत        2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    भाद्रपद

पक्ष                     कृष्ण पक्ष

तिथि                    त्रयोदशी 

नक्षत्र                      पुष्य 

वार                        गुरुवार  

योग                        व्यतिपात

सूर्योदय                   05:31

सूर्यास्त                   18:26

चन्द्रमा                     कर्क 

राहुकाल                 14:00 – 15:36

अभिजीत मुहूर्त         11:57 – 12:49

जानिए आज का राशिफल…………

मेष राशि  

आज यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धन प्राप्त होगा। मित्र व सहयोगियों से भेंट हो सकती है। शिक्षा में  रुचि रहेगी।

वृष राशि 

विद्यार्थियों के लिए आज का समय उत्तम है। आज संतान से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज वाद विवाद से बचना चाहिए अन्यथा मानसिक कष्ट और तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि 

किसी नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी न करें। उसके बारे में पूरी जानकारी लेकर और सोच समझ कर धैर्य से काम करें। वाणी पर नियंत्रण और दूसरे की बातों को गौर से सुनने के बाद उसका मूल्यांकन करें। अनावश्यक खर्च से बचें।

कर्क राशि

 आज स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं  प्रभावित कर सकती हैं। अनावश्यक विवाद में न फसें। आत्मविश्वास और सहनशीलता से आपको लाभ मिलेगा। कार्य स्थल पर अपने को सहज रखें और तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें।

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम है। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने हेतु तत्पर रहेंगे।

कन्या राशि

अविवाहित युवक व युवतियों के लिए आज समय अनुकूल है। आज विवाह के योग बनेगे। परिचितों से भेंट होने मन प्रफुल्लित रहेगा।  पढ छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें।

तुला राशि

आज का समय अनुकूल नहीं है। व्यर्थ भागदौड़ से मन में खिन्नता रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ से बचना आवश्यक है। परेशानी के बाद भी मानसिक तनाव से बचें और परिजनों संग वार्ता करें। दिखावे एवं आडंबर से दूर रहें।
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आर्थिक रूप उत्तम रहेगा। धनागम में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखनी चाहिए। वाहन  से चोट लगने की सम्भावना है।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य फलकारक है। कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके कार्यो में प्रगति होगी। आपकी सक्रियता से लाभ हो सकता है।

मकर राशि

आज आप विरोधियों पर आक्रामक रहेंगे। आज बातचीत में बहुत स्पष्ट रहेंगे जिससे लोगों का समर्थन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में सचेष्ट रहें और काम पर ध्यान केंद्रित रखें।

कुंभ राशि

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। साथ ही आज आपका मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा। नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना बनेगी।

मीन राशि

आज कार्य स्थल पर प्रतिस्पर्धी रहेगी। अपनी मेहनत और अनुभव से ज्ञान से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। योजनाओं को गति मिलेगी।

Views: 156

Advertisements

Leave a Reply