गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पच्चीस हजार रुपए के वांछित दो इनामियां अभियुक्त तमंचा के साथ गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, भांवरकोल पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में पच्चीस हजार रुपए के वांछित इनामियां अभियुक्त को एक देशी तमंचा मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।


      थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.09.2026 को चेकिंग के दौरान ग्राम बीरपुर मोड़ से इनामियां गैंगेस्टर एक्ट का अभियुक्त नाजिर हुसैन उर्फ गब्बर नट पुत्र आलिम हूसेन उर्फ पेड़ा निवासी ग्राम मनिया थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को एक अदद देशी तमंचा 0.315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

       बरामदगी के सम्बंध में आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्ता अभियुक्त को न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

       इसी क्रम में मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पच्चीस हजार रुपए के ईनामियां अभियुक्त को एक देशी तमंचा व एक  जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। 

        अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 10 सितम्बर को प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार व उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्रांतर्गत महादेवा मन्दिर से पास से अभियुक्त नसीरुद्दीन उर्फ नाटा नट पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम मनिया मिर्जाबाद थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को अवैध देशी तमन्चा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 9


Leave a Reply